भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सोचकर आंख नम हो गई / ऋषिपाल धीमान ऋषि" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषिपाल धीमान ऋषि |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:21, 21 मई 2019 के समय का अवतरण

सोचकर आंख नम हो गई
क्यों उधर आंख नम हो गई।

भेद दिल का तुम्हारे लिए
खोल कर आंख नम हो गई।

झूठ सच आज संसार के
तोल कर आंख नम हो गई।

बेजुबाँ है, मगर आज कुछ
बोल कर आंख नम हो गई।

गांव में, धूल में खेलना
याद कर आंख नम हो गई।

अब न दादी न दादा रहे
सुन खबर आंख नम हो गई।

टूटते ख़्वाब के दर्द का
है असर आंख नम हो गई।

बात बिछड़े हुओं की चली
बेख़बर आंख नम हो गई।