भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैसे कह दें ग़म हमारे वो बटाएंगे / कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास' |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:52, 22 मई 2019 के समय का अवतरण

कैसे कह दें ग़म हमारे वो बटाएंगे
ज़ख़्म पर दिल के कभी मरहम लगाएंगे।

था न अंदाज़ा दग़ा देंगे सब अपने ही
बोल उनसे चाह कर भी हम न पाएंगे।

जिनके बल पर जंग ठानी सुब्ह दम वो ही
दिन के ढलते क्या पता था टूट जाएंगे।

राज़ खुलने से कभी बाकी नहीं रहता
आंख कह देती अगर लब खुल न पाएंगे।

हर गिले शिकवे हुए बे-सूद लिख देना
उनके वादे आइना उनको दिखाएंगे।

क्या करेंगे उनसे हम मिलकर गले आखिर
अब न शायद वो हमें पहचान पाएंगे।

ये न थी उम्मीद वो दहलीज़ तक आकर
माली हालत का पता कर लौट जाएंगे।

अब दुआ ताबीज़ से 'विश्वास' कर तौबा
कब्र तक कुछ दर्द तेरे साथ जाएंगे।