भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चल गया बहुत तो ग़म क्या है / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:51, 3 जून 2019 के समय का अवतरण
चल गया बहुत तो ग़म क्या है
अभी भी पास मव कम क्या है।
बला-ए-भूख तोड़ दे सब कुछ
उसूल क्या है ये क़सम क्या है।
मिरे ख़ुदा अगर तू सबमें है
तो फिर ये दौर क्या हरम क्या है।
हमारे तुम हो हम तुम्हारे हैं
अगर ये सच है तो भरम क्या है।
तमाम उम्र रहगुज़र पे कटी
मैं मर गया तो चश्मे-नम क्या है।
हरेक चोट ने दुआ दी है
हमें पता नहीं सितम क्या है।
तमाम ज़िन्दगी की शय हैं मगर
नहीं है तू तो ऐ सनम क्या है।