भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वो हुआ जिसका नहीं इम्कान था / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:53, 3 जून 2019 के समय का अवतरण
वो हुआ जिसका नहीं इम्कान था
मेरा क़ातिल ही मिरा मेहमान था।
सिर्फ हिन्दू और मुस्लिम थे वहां
कैसे बचता वो जो इक इंसान था।
कत्ल जिस काफ़िर का तूने कर दिया
क्या पता तुझको तिरा रहमान था।
सितम को पहचानना दुश्वार था।
रास्ते पर चलना तो आसान था।
क्या मैं कहता हा-हा हू-हू था जहाँ
ग़म मिरे अफ़साने का उनवान था।
हमला-आवर असलहों से लैस थे
मेरे हाथों में मिरा दीवान था।
प्यार की बस्ती अजब इक थी जहां
मज़हबों से हर कोई अंजान था।