भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुछ यूँ भी जिंदगी से मुलाक़ात कीजिये / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:18, 3 जून 2019 के समय का अवतरण
कुछ यूँ भी जिंदगी से मुलाक़ात कीजिये
ग़म दिल में हो खुशी की मगर बात कीजिये।
हर दिल को जीत लवंगी यक़ीनन जनाब आप
बस शर्त है कि खुद को ज़रा मात कीजिये।
बेपर्द हो न जाएं ज़माने के सामने
ज़ाहिर न अपने भूल के जज़्बात कीजिये।
सुलझेंगी माँ क़सम ये ज़माने की उलझनें
अपनी तरफ से आप शुरुआत कीजिये।
शायद हमारे पास ही हों आपके जवाब
कुछ हमसे भी कभी तो सवालात कीजिये।
होंगे न अपने आप कभी आपकी तरफ
खुद अपनी ओर खींच के हालात कीजिये।
लग जाएंगी दुआएं मुक़द्दर की आपको
दौलत को छोड़ दिल को ही ख़ैरात कीजिये।