भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यहीं तो था कहीं खोया नहीं था / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:30, 3 जून 2019 के समय का अवतरण
यहीं तो था कहीं खोया नहीं था
मैं सपने में तो था सोया नहीं था।
चलो अच्छा हुआ तुम मिल गये फिर
बड़ी मुद्दत से मैं रोया नहीं था।
मुक़द्दस फूल थे तुम कैसे छूता
कि मैंने हाथ ही धोया नहीं था।
ये होगी इतना भारी क्या पता था
किसी की सांस यूँ ढोया नहीं था।
मिरी आंखों के आंसू हंस रहे हैं
तिरे ख्वाबों को तो बोया नहीं था।
मशीनों की तरह क्या लोग थे वो
कि कुछ एहसास ही गोया नहीं था।