भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक दिन मैं और तुम / प्रताप नारायण सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(→एक दिन मैं और तुम) |
(→एक दिन मैं और तुम) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रताप नारायण सिंह | ||
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह=नवगीत / प्रताप नारायण सिंह | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatNavgeet}} | ||
+ | <poem> | ||
एक दिन | एक दिन | ||
मैं और तुम, बस | मैं और तुम, बस | ||
पंक्ति 30: | पंक्ति 38: | ||
धर लूँ सिरा, और | धर लूँ सिरा, और | ||
एक तुम पकड़ी रहो | एक तुम पकड़ी रहो | ||
+ | </poem> |
00:11, 7 नवम्बर 2019 का अवतरण
एक दिन
मैं और तुम, बस
बीच में कोई न हो
खटकरम सब ज़िन्दगी के लुप्त हों
कष्ट, चिंताएँ सभी ही सुप्त हों
दृष्टि बाँधे
बस गदोली
गुदगुदाती तुम रहो
कोई आहट या प्रतीक्षा भी न हो
बाह्य जग की कोई इच्छा भी न हो
मैं कहूँ जो
तुम सुनो, बस
मैं सुनूँ जो तुम कहो
फूटता अंतः-क्षितिज से गीत हो
प्राण को जोड़े हृदय-संगीत हो
बाँह धर
तुममें बहूँ मैं
और तुम मुझमें बहो
हम झुलाएँ साँझ, दुपहर, भोर को
पालना कर पूर्व-पश्चिम छोर को
एक मैं
धर लूँ सिरा, और
एक तुम पकड़ी रहो