"बाल कविताएँ / भाग 8 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'" के अवतरणों में अंतर
(New page: हम चाँद बनेंगे / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’
{{KKGlobal}}
[[रामेश्वर काम्ब...) |

(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' | |
− | {{KKGlobal}} | + | }} |
− | + | [[Category:बाल-कविताएँ]] | |

− | [[बाल कविताएँ]] | + | |

+ | '''हम चाँद बनेंगे'''

हम चाँद बनेंगे
| हम चाँद बनेंगे

पंक्ति 33: | पंक्ति 20: | ||
− | + | हम बनकर सूरज

नया उजाला
| नया उजाला

पंक्ति 57: | पंक्ति 44: | ||
स्वर्ग बनाएँगे ।
| स्वर्ग बनाएँगे ।

+ | '''सूरज का गुस्सा'''

सूरज को गुस्सा आता
| सूरज को गुस्सा आता

पंक्ति 107: | पंक्ति 73: | ||
जीभर पानी बरसाया ।
| जीभर पानी बरसाया ।

+ | '''सबसे प्यारे'''

सूरज मुझको लगता प्यारा
| सूरज मुझको लगता प्यारा

पंक्ति 169: | पंक्ति 115: | ||
इन बच्चों में काबा-काशी
| इन बच्चों में काबा-काशी

− | + | और नहीं है तीरथ है भाई ।

+ | '''दो बदमाश'''

दो बदमाश बड़े हैं खास
| दो बदमाश बड़े हैं खास

पंक्ति 227: | पंक्ति 152: | ||
झट से फ़ोन उठाता है ।
| झट से फ़ोन उठाता है ।

− | + | "हैलो-हैलो" जब कोई करता

छुटका खिल-खिल करता है
| छुटका खिल-खिल करता है

पंक्ति 242: | पंक्ति 167: | ||
घर में खुशबू छाई है ।
| घर में खुशबू छाई है ।

18:52, 10 मई 2020 के समय का अवतरण
हम चाँद बनेंगे
हम चाँद बनेंगे
अँधियारे में
पथ दिखलाएँगे
हम बन कर तारे
सूने नभ में
फूल खिलाएँगे ।
हम बनकर सूरज
नया उजाला
लेकर आएँगे ।
हम बनकर भौंरे
उपवन-उपवन
गीत सुनाएँगे ।
हम फूल बनेंगे
प्यारी खुशबू
रोज लुटाएँगे ।
अब हमने ठाना
इस धरती को
स्वर्ग बनाएँगे ।
सूरज का गुस्सा
सूरज को गुस्सा आता
धरती को जड़ता चाँटे ।
मन में जितनी आग भरी
सारी दुनिया को बाँटे ।
झुलसे पेड़ों के पत्ते
पौधे सारे कुम्हलाए ।
प्यासे गैया-बकरी भी
पानी-पानी चिल्लाए ।
चीख सुनी जब बादल ने
दौड़ा-दौड़ा वह आया ।
दशा देखकर धरती की
जीभर पानी बरसाया ।
सबसे प्यारे
सूरज मुझको लगता प्यारा
लेकर आता है उजियारा ।
सूरज से भी लगते प्यारे
टिम-टिम करते नन्हें तारे।
तारों से भी प्यारा अम्बर
बाँटे खुशियाँ झोली भर-भर ।
चन्दा अम्बर से भी प्यारा
गोरा चिट्टा और दुलारा ।
चन्दा से भी प्यारी धरती
जिस पर नदियाँ कल-कल करती ।
पेड़ों की हरियाली ओढ़े
हम सबके है मन को हरती ।
हँसी दूध –सी जोश नदी –सा
भोले मुखड़े मन के सच्चे ।
धरती से प्यारे भी लगते
खिल-खिल करते नन्हें बच्चे ।
इन बच्चों में राम बसे हैं
ये ही अपने किशन कन्हाई ।
इन बच्चों में काबा-काशी
और नहीं है तीरथ है भाई ।
दो बदमाश
दो बदमाश बड़े हैं खास
दिनभर ऊधम मचाते हैं ।
घर की थाली और कटोरी
दूर फेंक कर आते हैं ।
इक पलंग के नीचे छुपता
इक टेबल पर चढ़ जाता है ।
एक खड़ा होकर खिड़की में
ज़ोरों से चिल्लाता है ।
दूजा घर के बर्तन लेकर
बिना ताल बजाता है ।
एक नींद में सपने देखे
जगकर इक मुस्काता है ।
जब फ़ोन की घण्टी बजती
बड़का दौड़ लगाता है
छुटका छुपकर मार झपट्टा
झट से फ़ोन उठाता है ।
"हैलो-हैलो" जब कोई करता
छुटका खिल-खिल करता है
मुँह बढ़ाकर आगे बड़का
फुर्र-फुर्र कर मन हरता है।
घर के गहरे सन्नाटे पर
विजय इन्होंने पाई है ।
इनके घर में आ जाने से
घर में खुशबू छाई है ।