भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बूंद / निमिषा सिंघल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निमिषा सिंघल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:21, 18 जून 2021 के समय का अवतरण
बूंद हूँ मैं एक खारी,
छलकी
हो चक्षु से भारी,
बहकी बन सुख-दुख की मारी,
बूंद हूँ मैं एक खारी।
मन, हृदय सब ग़म से भारी
कर गया आंखों को हारी,
बोझ सारा मैं समेटे,
चल पड़ी
हो मैं दीवानी।
बूंद हूँ मैं एक खारी।
सुख अधिक छलका दे मुझको
दुख अधिक कर देता भारी,
प्रेम में भरती हृदय को,
संताप में कर देती खाली।
बूंद हूँ मैं एक खारी