भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दूरबीन / रफ़ीक सूरज / भारत भूषण तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रफ़ीक सूरज |अनुवादक=भारत भूषण तिव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=रफ़ीक सूरज | + | |रचनाकार= रफ़ीक सूरज |
− | |अनुवादक=भारत भूषण तिवारी | + | |अनुवादक= भारत भूषण तिवारी |
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
+ | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> |
12:34, 7 अगस्त 2023 के समय का अवतरण
आप मुझे अपनी मर्ज़ी से
घूमने - फिरने देना नहीं चाहते
या मेरी हर एक गतिविधि पर
रोक लगाना चाहते हैं
तो मुझे कम-अज़-कम
खुलकर बोलने तो दीजिए
वह भी मुमकिन न हो तो
लिख लेने दीजिए न कविता की दो पंक्तियाँ !
कविता की दूरबीन से मैं
देख पाऊँगा आपकी आँखों में
मेरे प्रति लबालब जमा हुआ द्वेष
जिसे दूर करने की मैं कोशिश कर पाऊँगा...
मैं कल रहूँ, न रहूँ
मगर मेरी कविता ज़रूर
मेरी-आपकी-हर एक की स्वतंत्रता का गीत
गुनगुनाती रहेगी...!
मूल मराठी से अनुवाद : भारत भूषण तिवारी