भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सच कहना यूँ अंगारों पर चलना होता है (ग़ज़ल) / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=सच कहना यूँ अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | सच कहना यूँ अंगारों पर चलना होता है | ||
+ | फिर भी यारो सच को सच तो कहना होता है | ||
+ | गीली लकड़ी जैसी हालत हो जाती है फिर | ||
+ | जलने से पहले कुछ देर सुलगना होता है | ||
+ | |||
+ | इधर अँधेरों से दीये को लड़ना भी पड़ता | ||
+ | उधर हवाओं से भी उसको बचना होता है | ||
+ | |||
+ | इस अदबी महफ़िल में कैसे खुलकर बोला जाय | ||
+ | अपने ग़म को एक तरफ़ रख हँसना होता है | ||
+ | |||
+ | इस दरिया में केवल पानी है कहना क्या ठीक ? | ||
+ | यह मत भूलो , आग दबाकर रखना होता है | ||
+ | |||
+ | हो करके बेफ़िक्र चलोगे धोखा खाओगे | ||
+ | फुलवारी में भी काँटों से बचना होता है | ||
+ | |||
+ | कल का सूरज डूब गया था यह भी बात सही | ||
+ | मगर हर सुबह , हर सूरज को उगना होता है | ||
</poem> | </poem> |
22:13, 4 मार्च 2025 के समय का अवतरण
सच कहना यूँ अंगारों पर चलना होता है
फिर भी यारो सच को सच तो कहना होता है
गीली लकड़ी जैसी हालत हो जाती है फिर
जलने से पहले कुछ देर सुलगना होता है
इधर अँधेरों से दीये को लड़ना भी पड़ता
उधर हवाओं से भी उसको बचना होता है
इस अदबी महफ़िल में कैसे खुलकर बोला जाय
अपने ग़म को एक तरफ़ रख हँसना होता है
इस दरिया में केवल पानी है कहना क्या ठीक ?
यह मत भूलो , आग दबाकर रखना होता है
हो करके बेफ़िक्र चलोगे धोखा खाओगे
फुलवारी में भी काँटों से बचना होता है
कल का सूरज डूब गया था यह भी बात सही
मगर हर सुबह , हर सूरज को उगना होता है