भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीवन विरह का जलजात / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
अश्रु चुनता दिवस इसका; अश्रु गिनती रात; | अश्रु चुनता दिवस इसका; अश्रु गिनती रात; | ||
जीवन विरह का जलजात! | जीवन विरह का जलजात! | ||
− | |||
आँसुओं का कोष उर, दृग अश्रु की टकसाल, | आँसुओं का कोष उर, दृग अश्रु की टकसाल, | ||
तरल जल-कण से बने घन-सा क्षणिक मृदुगात; | तरल जल-कण से बने घन-सा क्षणिक मृदुगात; | ||
जीवन विरह का जलजात! | जीवन विरह का जलजात! | ||
− | |||
अश्रु से मधुकण लुटाता आ यहाँ मधुमास, | अश्रु से मधुकण लुटाता आ यहाँ मधुमास, | ||
अश्रु ही की हाट बन आती करुण बरसात; | अश्रु ही की हाट बन आती करुण बरसात; | ||
जीवन विरह का जलजात! | जीवन विरह का जलजात! | ||
− | |||
काल इसको दे गया पल-आँसुओं का हार | काल इसको दे गया पल-आँसुओं का हार |
14:09, 25 मार्च 2025 के समय का अवतरण
विरह का जलजात जीवन, विरह का जलजात!
वेदना में जन्म करुणा में मिला आवास
अश्रु चुनता दिवस इसका; अश्रु गिनती रात;
जीवन विरह का जलजात!
आँसुओं का कोष उर, दृग अश्रु की टकसाल,
तरल जल-कण से बने घन-सा क्षणिक मृदुगात;
जीवन विरह का जलजात!
अश्रु से मधुकण लुटाता आ यहाँ मधुमास,
अश्रु ही की हाट बन आती करुण बरसात;
जीवन विरह का जलजात!
काल इसको दे गया पल-आँसुओं का हार
पूछता इसकी कथा निश्वास ही में वात;
जीवन विरह का जलजात!
जो तुम्हारा हो सके लीला-कमल यह आज,
खिल उठे निरुपम तुम्हारी देख स्मित का प्रात;
जीवन विरह का जलजात!