भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सर्दियाँ (१) / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर बेचैन }} छत हुई बातून वातायन मुखर हैं सर्...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
पंक्ति 48: पंक्ति 47:
  
 
सर्दियाँ हैं।
 
सर्दियाँ हैं।
 +
  
 
'''''-- यह कविता [[Dr.Bhawna Kunwar]] द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।<br><br>'''''
 
'''''-- यह कविता [[Dr.Bhawna Kunwar]] द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।<br><br>'''''

13:44, 4 दिसम्बर 2008 का अवतरण


छत हुई बातून वातायन मुखर हैं

सर्दियाँ हैं।


एक तुतला शोर

सड़कें कूटता है

हर गली का मौन

क्रमशः टूटता है

बालकों के खेल घर से बेख़बर हैं

सर्दियाँ हैं।


दोपहर भी

श्वेत स्वेटर बुन रही है

बहू बुड्ढी सास का दुःख

सुन रही है

बात उनकी और है जो हमउमर हैं

सर्दियाँ हैं।


चाँदनी रातें

बरफ़ की सिल्लियाँ हैं

ये सुबह, ये शाम

भीगी बिल्लियाँ हैं

साहब दफ़्तर में नहीं हैं आज घर हैं

सर्दियाँ हैं।


-- यह कविता Dr.Bhawna Kunwar द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।