भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नव वर्ष / सौरभ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सौरभ |संग्रह=कभी तो खुलेगा / सौरभ }} <Poem> ‘''एक’’’ आओ...)
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
}}
 
}}
 
<Poem>
 
<Poem>
''एक’’’
+
'''एक'''
  
 
आओ नववर्ष को नव बनाएँ
 
आओ नववर्ष को नव बनाएँ
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
 
खुद देख सकते हो अगर।
 
खुद देख सकते हो अगर।
  
''दो’’’
+
'''दो'''
  
 
कि बीत गया नया वर्ष  
 
कि बीत गया नया वर्ष  

10:11, 28 फ़रवरी 2009 का अवतरण

एक

आओ नववर्ष को नव बनाएँ
खुद को ही दीप बनाएँ
अँधेरों में करें उजियारा
आँधियों को दूर भगाएँ
औरों को दिखाएँ रास्ता
खुद देख सकते हो अगर।

दो

कि बीत गया नया वर्ष
दे गया कई मौन संकेत
सब बदला पर नहीं बदला आदमी
कई वर्षों से चला आ रहा यही
वही हिंसा वही भगवान
नई सदी में पुराना आदमी
क्या कर पाएगा कुछ नया
आदमी बाँटे चला जा रहा है
खुद को सब को
आणविक विघटन जब होता है पूर्ण
नहीं बनता सब कुछ भी
न आदमी न मैं न तू।