भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सँयुक्त / महेन्द्र गगन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र गगन |संग्रह= }} <Poem> परस्पर विपरीत संयुक्...)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:04, 26 मार्च 2009 के समय का अवतरण

परस्पर विपरीत
संयुक्त है

रात के
कंधे पर सुबह
सुख के पीछे दुःख
फूल के साथ काँटे
मृत्यु से
नहीं बचाए रखा जा सकता जीवन

प्रेम-घृणा
सत्य-असत्य
ज्ञात-अज्ञात
मंगल-अमंगल
सेवा-शत्रुता
देव-दानव
किसी भी एक को बचाकर
नहीं बचाया जा सकता दूसरे को

प्रकाश की
परिधि
अंधेरे का घेरा है
जो भी है परस्पर
संयुक्त है
संयुक्त के सन्तुलन से
सधता है जीवन