भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक लंबी देह वाला दिन / तारादत्त निर्विरोध" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
+ | |रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध | ||
+ | |संग्रह= | ||
+ | }} | ||
[[Category:गीत]] | [[Category:गीत]] | ||
− | |||
− | |||
− | |||
थक गया हर शब्द | थक गया हर शब्द |
16:12, 23 मई 2009 के समय का अवतरण
थक गया हर शब्द
अपनी यात्रा में,
आंकड़ों को जोड़ता दिन
दफ्तरों तक रह गया।
मन किसी अंधे कुएं में
खोजने को जल
कागज़ों में फिर गया दब,
कलम का सूरज
जला दिन भर
मगर है डूबने को अब।
एक क्षण कोई
प्रबोली सांझ के
कान में यह बात आकर
कह गया,
एक पूरा दिन,
दफ्तरों तक रह गया।
सुख नहीं लौटा
अभी तक काम से,
त्रासदी की देख गतिविधियां
बहुत चिढ़ है आदमी को
आदमी के नाम से।
एक उजली आस्था का भ्रम
फिर किसी दीवार जैसा ढह गया,
एक लंबी देह वाला दिन
दफ्तरों तक रह गया।