"हथेली पे उगा सच..... / हरकीरत हकीर" के अवतरणों में अंतर
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} <poem>फ़िर एक गीला शब्द हथेली पे अकस्...) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=हरकीरत हकीर | |रचनाकार=हरकीरत हकीर | ||
}} | }} | ||
− | <poem>फ़िर एक गीला शब्द | + | {{KKCatNazm}} |
+ | <poem> | ||
+ | फ़िर एक गीला शब्द | ||
हथेली पे | हथेली पे | ||
अकस्मात उग आया है | अकस्मात उग आया है | ||
पंक्ति 42: | पंक्ति 44: | ||
मैं हिम शिखरों की ओर | मैं हिम शिखरों की ओर | ||
इशारा करती हूँ | इशारा करती हूँ | ||
− | + | शफ्फाक़ हवाएं | |
चीड़ की गंध लिए | चीड़ की गंध लिए | ||
मुझे हैरानी से | मुझे हैरानी से | ||
पंक्ति 54: | पंक्ति 56: | ||
सामने ..... | सामने ..... | ||
सच खड़ा है | सच खड़ा है | ||
− | मुंह | + | मुंह चिढ़ाता हुआ |
और मैं राख़ हुई | और मैं राख़ हुई | ||
पत्थर सी | पत्थर सी | ||
जड़ हो जाती हूँ .......!!</poem> | जड़ हो जाती हूँ .......!!</poem> |
10:32, 22 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
फ़िर एक गीला शब्द
हथेली पे
अकस्मात उग आया है
मुट्ठी में पिघलता यथार्थ
घुसपैठी लहरों से
सीपियों सा
टूटने लगा है
फरेबी बादल
उड़ेल देता है
ढेर सारी स्याही
आकाश में ......
मस्तिष्क
पिशाचनी के
पंजों में सा जकड़ा
कसमसा उठता है
समय की खोह में
कहीं गुम हुआ मन
दरारों भरे आईने से
कई - कई सूरतों में
बंटकर
उड़ाता है हंसीं ......
किसी
सूफियाना कलाम की
करुण आवाज़
गूंजती है कानों में
रात खिड़की पर खड़ी
बढ़ाती है हाथ
मैं चुपचाप शिकारे में
जा बैठती हूँ
बूढ़ा मल्लाह मुखातिब होता है
" कहाँ जाना है बीबी "
मैं हिम शिखरों की ओर
इशारा करती हूँ
शफ्फाक़ हवाएं
चीड़ की गंध लिए
मुझे हैरानी से
देखती हैं .....
तभी ......
मेरे भीतर का भंवर
छाती पर नली रख
गोली दाग देता है
सामने .....
सच खड़ा है
मुंह चिढ़ाता हुआ
और मैं राख़ हुई
पत्थर सी
जड़ हो जाती हूँ .......!!