भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पहला और दूसरा व्यक्ति / शिवप्रसाद जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवप्रसाद जोशी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> पहले व्यक्त...)
 
छो ("पहला और दूसरा व्यक्ति / शिवप्रसाद जोशी" सुरक्षित कर दिया [edit=sysop:move=sysop])
 
(कोई अंतर नहीं)

09:22, 6 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

पहले व्यक्ति के बाद आती है
उसकी बारी
पहला व्यक्ति हमेशा पहले आता है
उसके फौरन बाद नहीं आता दूसरा व्यक्ति
वह आता है बहुत दूर से

जो पहली चीज़ आती है
पहले व्यक्ति के पास जाती है
कोई ज़रूरी नहीं हर दूसरी चीज़
दूसरे व्यक्ति को मिल जाए
पहले व्यक्ति के संतुष्ट होने तक
दूसरा रूकता है
या लौट जाता है

पहला व्यक्ति लपकता हुआ
दूसरे के घर जाता है
नमस्कार करता है
दूसरा व्यक्ति मुश्किल में पड़ जाता है
इस तरह यह समाज चलता है।