Changes

सदस्य वार्ता:Amitabh

6,872 bytes added, 15:24, 26 जनवरी 2010
--[[सदस्य:सम्यक|सम्यक]] १६:११, २६ सितम्बर २००९ (UTC)
 
== क्या आंतरिक लिंक दिया जा सकता है। ==
 
मेरा प्रश्न है कि यदि किसी कवि की कोई सामग्री कविताकोश में अन्यत्र उपलब्ध तो क्या उसका लिंक देकर दुबारा लिखने से बचा जा सकता है।
जैसे किसी की एक ही कविता दो या अधिक संकलनों में संग्रहीत है ऐसी स्थिति में एक संग्रह में पूरी रचना लिखने के बाद दूसरे संग्रह में जब उसका क्रम आये तो केवल पहले वाले का लिंक दे दिया जाय और वहाँ से पुनः यथास्थान लौटने की सुविधा भी हो। मेरा अनुमान है कि ऐसी व्यवस्था अवश्य होगी। कृपया बतायें इसे किस प्रकार किया जा सकता है।
सादर
--अमित ०३:४३, ९ अक्तूबर २००९ (UTC)
 
== आंतरिक लिंक ==
 
अमित जी,
 
 
१) आंतरिक लिंक ज़रूर दिये जाने चाहिये। एक ही रचना अगर कई संग्रहों/संकलनों का हिस्सा है तो उसे बार-बार टाइप नहीं किया जाना चाहिये।
 
 
२) आपके सवाल का दूसरा भाग ज़रा मुश्किल है। आप आंतरिक लिंक तो ज़रूर दीजीये लेकिन फ़िलहाल ऐसी सुविधा नहीं है कि आप जिस संग्रह से उस रचना तक पँहुचे हैं उस संग्रह का लिंक अपने आप उस रचना के पन्ने पर आ जाये। यदि रचना केवल एक ही संग्रह का हिस्सा है तो यह करना संभव है लेकिन एक से अधिक संग्रहों के केस में अभी ऐसा प्रावधान नहीं है। इसलिये अभी के लिये आप ऐसा कीजिये कि यदि रचना एक से अधिक संग्रहों का हिस्सा है तो उस रचना के पन्ने से "संग्रह" का लिंक हटा दीजिये। इससे पाठक "बैक" बटन का प्रयोग कर उसी संग्रह पर वापस जा सकेंगे जहाँ से वे उस रचना तक पँहुचे थे। इस समस्या के बेहतर समाधान के बारे में मैं विचार करूँगा।
 
 
सादर
 
--[[सदस्य:सम्यक|सम्यक]] १५:४३, ९ अक्तूबर २००९ (UTC)
 
== एक रचना एक से अधिक संग्रहों में... ==
 
नमस्कार,
 
 
पिछले दिनों अमिताभ जी, श्रद्धा और धर्मेन्द्र कुमार को कविता कोश में रचनाएँ जोड़ते समय एक समस्या का सामना करना पड़ा था। यदि एक ही रचना किसी कवि के एक से अधिक संग्रहों में प्रकाशित हुई हो तो क्या उस रचना को हर संग्रह के लिये अलग-अलग टाइप करना चाहिये? इसका जवाब है "नहीं"...
 
 
आज मैनें KKRachna टैम्प्लेट के कोड में कुछ बदलाव किये हैं। इससे अब आप किसी भी रचना को एक से अधिक संग्रहों का हिस्सा बता सकते हैं। इसके लिये आपको संग्रहों के नामों को सेमी-कोलन (;) से अलग करना होगा। उदाहरण के लिये:
 
 
 
<nowiki>{{KKRachna</nowiki>
<nowiki>|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"</nowiki>
<nowiki>|संग्रह=परिमल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला";अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"</nowiki>
<nowiki>}}</nowiki>
 
 
इस उदाहरण में रचना को 2 संग्रहों (''परिमल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"'' और ''अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"'') का हिस्सा बताया गया है। ध्यान दीजिये कि दोनों संग्रहों के नाम सेमी-कोलन (;) से अलग किये गये हैं। इस तरह ज़रूरत पड़ने पर आप किसी रचना को कितने भी संग्रहों का हिस्सा बता सकते हैं।
 
 
इस सुविधा का प्रयोग होते हुए आप यहाँ देख सकते हैं: [[मित्र के प्रति / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"]]
 
 
आशा है आपको यह सुविधा उपयोगी लगेगी।
 
 
सादर
 
 
'''--[[सदस्य:सम्यक|सम्यक]] २१:३५, १९ अक्टूबर २००९ (UTC)'''
 
== आपका परिचय ==
प्रिय अमित जी,
आप के बारे में जानने की उत्सुकता है। कृपया अपना परिचय कविता कोश पर डाल दीजिए ताकि मेरे जैसे और लोग भी आपके बारे में जान सकें।
सादर।---[[धर्मेन्द्र कुमार सिंह]]
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,393
edits