भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पुलिस फिरौती मांगे मितवा / रवीन्द्र प्रभात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र प्रभात }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> पुलिस फिरौती मांग…)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:01, 5 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण

पुलिस फिरौती मांगे मितवा,
शहर घिनौना लागे मितवा !

सुते पहरुआ , चोर -उचक्का -
रात -रात भर जागे मितवा !

गणिका बांचे काम , पतुरिया -
पीछे -पीछे भागे मितवा !

दुर्जन मदिरा पान में पीछे -
संत -मौलवी आगे मितवा !

कहे "प्रभात" सुनो भाई जनता -
भूखे लोग अभागे मितवा !