भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैटवाक / अवनीश सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> जेठ-दुपहरी …)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
{{KKCatNavgeet}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
जेठ-दुपहरी चिड़िया रानी
 
जेठ-दुपहरी चिड़िया रानी

21:10, 30 जून 2010 का अवतरण

जेठ-दुपहरी चिड़िया रानी
सुना रही है फाग

कैटवाक करती सड़कों पर
पढ़ी-पढ़ाई चिड़िया रानी
उघरी हुई देह से जादू
पलछिन करती चिड़िया रानी

क़ैद सभी को कर लेती यह
जलते हुए चिराग़

बिना परों के उड़ती-फिरती
ताक रहे तारे ललचाए
हाथ जोड़कर कुआँ खड़ा है
पानी लेकर बदरा आए

जब चाहे तब सींचा करती
अपने मन का बाग

कितने उलझे दृश्य-कथा में
कुछ द्विअर्थी संवादों के
अनजानी मस्ती में खोए
आकर्षण झूठे वादों के

पल भर में बरसाती पानी
पल भर में है आग