Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
हम अपनी उदासी का असर देख रहे हैं | हम अपनी उदासी का असर देख रहे हैं | ||
− | + | ख़ुद आयें हैं चलकर वे इधर, देख रहे हैं | |
हम भी लगी जो आग उधर, देख रहे हैं | हम भी लगी जो आग उधर, देख रहे हैं | ||
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
अब है कहाँ वो जोश कि बाँहों में बाँध लें! | अब है कहाँ वो जोश कि बाँहों में बाँध लें! | ||
− | आ- | + | आ-आके जा रही है लहर, देख रहे हैं |
ऐसे तो देखते उन्हें देखा न था कभी | ऐसे तो देखते उन्हें देखा न था कभी | ||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
ख़ुद नाव बन गयी है भँवर, देख रहे हैं | ख़ुद नाव बन गयी है भँवर, देख रहे हैं | ||
− | शायद | + | शायद किसीमें प्यार की धड़कन भी सुन पड़े |
हर फूल में एक शोख़ नज़र देख रहे हैं | हर फूल में एक शोख़ नज़र देख रहे हैं | ||
01:37, 23 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
हम अपनी उदासी का असर देख रहे हैं
ख़ुद आयें हैं चलकर वे इधर, देख रहे हैं
हम भी लगी जो आग उधर, देख रहे हैं
यों तो न देखना था, मगर, देख रहे हैं
अब है कहाँ वो जोश कि बाँहों में बाँध लें!
आ-आके जा रही है लहर, देख रहे हैं
ऐसे तो देखते उन्हें देखा न था कभी
आँखों में बेबसी का ज़हर देख रहे हैं
आया न काम कुछ यहाँ लहरों से जूझना
ख़ुद नाव बन गयी है भँवर, देख रहे हैं
शायद किसीमें प्यार की धड़कन भी सुन पड़े
हर फूल में एक शोख़ नज़र देख रहे हैं
भाते न थे गुलाब उन्हें फूटी आँख भी
मौसम का कुछ हुआ है असर, देख रहे हैं