('<poem>कौन किसे कब रोक सका है। दर्प पतन का प्रथम घोष है, ग...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | <poem>कौन किसे कब रोक सका | + | {{KKGlobal}} |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=मानोशी | ||
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह=उन्मेष / मानोशी | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
+ | <poem> | ||
+ | कौन किसे कब रोक सका है | ||
दर्प पतन का प्रथम घोष है, | दर्प पतन का प्रथम घोष है, | ||
गिरने से पहले का इंगित, | गिरने से पहले का इंगित, | ||
− | + | बैठाया जिस जगह भाग्य ने | |
छिन जायेगा सब कुछ संचित, | छिन जायेगा सब कुछ संचित, | ||
दो क्षण के इस जीवन में क्या | दो क्षण के इस जीवन में क्या | ||
पंक्ति 19: | पंक्ति 27: | ||
कौन आग में झोंक सका है। | कौन आग में झोंक सका है। | ||
− | कौन किसे कब रोक सका है।</poem> | + | कौन किसे कब रोक सका है। |
+ | </poem> |
20:51, 14 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
कौन किसे कब रोक सका है
दर्प पतन का प्रथम घोष है,
गिरने से पहले का इंगित,
बैठाया जिस जगह भाग्य ने
छिन जायेगा सब कुछ संचित,
दो क्षण के इस जीवन में क्या
द्वेष-द्वंद को सींच रहे हो,
जिसने ठान लिया होगा फिर
कौन उसे तब टोक सका है।
बड़े नाम हो, तुच्छ काम से
मान तुम्हारा कम होता है,
गुरु-महिमा की बातें झूठी
सच पर भी अब भ्रम होता है,
बाधा बन कर तन सकते हो
चाहो ज्वाला बन सकते हो
लेकिन याद रखो पत्थर को
कौन आग में झोंक सका है।
कौन किसे कब रोक सका है।