('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
प्रतिध्वनित | प्रतिध्वनित | ||
पल-प्रतिपल | पल-प्रतिपल | ||
− | + | हूक तेरी घाटियों में | |
− | + | टेरती मुझको। | |
और सब सुधियाँ | और सब सुधियाँ | ||
मधुरता पान करके | मधुरता पान करके | ||
पंक्ति 28: | पंक्ति 27: | ||
फिर से तुम्हें | फिर से तुम्हें | ||
मैं खिलूँगा | मैं खिलूँगा | ||
− | उर उववन में तुम्हारे | + | उर -उववन में तुम्हारे |
और खुशबू बन | और खुशबू बन | ||
सरस प्राणों को करूँगा | सरस प्राणों को करूँगा | ||
पंक्ति 37: | पंक्ति 36: | ||
उजाले द्वार पर | उजाले द्वार पर | ||
तेरे धरूँगा। | तेरे धरूँगा। | ||
− | + | </poem> | |
− | <poem> | + |
11:02, 31 जुलाई 2020 के समय का अवतरण
प्रतिध्वनित
पल-प्रतिपल
हूक तेरी घाटियों में
टेरती मुझको।
और सब सुधियाँ
मधुरता पान करके
सुनसान पथ में
हेरती मुझको।
रोज़ खुलते
खोखले सम्बन्ध
मेरे सामने,
कौन आता
हाथ मेरा थामने!
बस तुम्हीं ,
जो हर घड़ी
सोचते मुझको;
बस तुम्हीं
अनुगूँज बन जो
खोजते मुझको।
मैं मिलूँगा एक दिन
फिर से तुम्हें
मैं खिलूँगा
उर -उववन में तुम्हारे
और खुशबू बन
सरस प्राणों को करूँगा
आत्मा बन मुझे
रहना तुम्हीं में है
मैं तुम्हारे प्राण का हिस्सा
दूर रहकर भी
उजाले द्वार पर
तेरे धरूँगा।