(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | |संग्रह=अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKPrasiddhRachna}} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> |
11:32, 10 सितम्बर 2023 के समय का अवतरण
नहीं जानती जो अपने को खिली हुई--
विश्व-विभव से मिली हुई,--
नहीं जानती सम्राज्ञी अपने को,--
नहीं कर सकीं सत्य कभी सपने को,
वे किसान की नयी बहू की आँखें
ज्यों हरीतिमा में बैठे दो विहग बन्द कर पाँखें;
वे केवल निर्जन के दिशाकाश की,
प्रियतम के प्राणों के पास-हास की,
भीरु पकड़ जाने को हैं दुनिया के कर से--
बढ़े क्यों न वह पुलकित हो कैसे भी वर से।