भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रहने दे ज़िद मत कर नाहक मान भी जा / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>रहने दे ज़िद मत कर नाहक, मान भी जा मुझ पर है इस जग का भी हक़, मान भी …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | <poem>रहने दे ज़िद मत कर नाहक, मान भी जा | + | {{KKGlobal}} |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}}<poem>रहने दे ज़िद मत कर नाहक, मान भी जा | ||
मुझ पर है इस जग का भी हक़, मान भी जा | मुझ पर है इस जग का भी हक़, मान भी जा | ||
15:11, 31 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
रहने दे ज़िद मत कर नाहक, मान भी जा
मुझ पर है इस जग का भी हक़, मान भी जा
तेरे मेरे सबके दिल में रहता है
इक नन्हा मासूम सा बालक मान भी जा
नहीं मिलेगी इस दुनिया में और कहीं
माँ के आँचल वाली ठंडक मान भी जा
इस दुनिया में सबको वो ही मिलता है
जो होता है जिसके लायक मान भी जा
ढाई आखर हों कबीर वाले जिसमे
नहीं मिलेगी अब वो पुस्तक मान भी जा
माना आँधी बहुत तेज है, फिर भी तू
बुझने मत दे आस का दीपक मान भी जा
तेरे दिल के दरवाजे पर , हलके से
देती है इक लड़की दस्तक मान भी जा
रूप जवानी , दौलत सब बेमानी हैं,
खा जाएगी वक्त की दीमक मान भी जा