भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हम अपने मन का उन्हें देवता समझते हैं / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
हम आदमी को ही लेकिन बड़ा समझते हैं | हम आदमी को ही लेकिन बड़ा समझते हैं | ||
− | + | चढ़ा हुआ है सभी पर हमारे प्यार का रंग | |
कोई न इससे बड़ा कीमिया समझते हैं | कोई न इससे बड़ा कीमिया समझते हैं | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
किसी भी काम न आये, गुलाब! तुम, लेकिन | किसी भी काम न आये, गुलाब! तुम, लेकिन | ||
− | समझनेवाले | + | समझनेवाले तुम्हींको बड़ा समझते हैं |
<poem> | <poem> |
02:34, 7 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
हम अपने मन का उन्हें देवता समझते हैं
पता नहीं है कि हमको वे क्या समझते हैं
भला भले को, बुरे को बुरा समझते हैं
हम आदमी को ही लेकिन बड़ा समझते हैं
चढ़ा हुआ है सभी पर हमारे प्यार का रंग
कोई न इससे बड़ा कीमिया समझते हैं
समझ ने आपकी जाने समझ लिया है क्या!
ज़रा ये फिर से तो कहिये कि क्या समझते हैं
कोई जो सामने आता है मुस्कुराता हुआ
हम अपने मन का उसे आइना समझते हैं
किसी भी काम न आये, गुलाब! तुम, लेकिन
समझनेवाले तुम्हींको बड़ा समझते हैं