भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आये थे जो बड़े ही ताव के साथ / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
कुछ कहे तो कोई लगाव के साथ | कुछ कहे तो कोई लगाव के साथ | ||
− | हमसे मिलिए तो | + | हमसे मिलिए तो आइने की तरह |
प्यार टिकता नहीं दुराव के साथ | प्यार टिकता नहीं दुराव के साथ | ||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
लग चुका सब तो पहले दाँव के साथ | लग चुका सब तो पहले दाँव के साथ | ||
− | प्यार | + | प्यार काँटों में ढूँढ़ते हैं गुलाब |
कहाँ जायेंगे इस स्वभाव के साथ! | कहाँ जायेंगे इस स्वभाव के साथ! | ||
<poem> | <poem> |
04:14, 4 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
आये थे जो बड़े ही ताव के साथ
बह गए वक्त के बहाव के साथ
बात तो कुछ न हो सकी उनसे
हिचकियाँ बढ़ गईं दबाव के साथ
उनकी अलकें सँवारते हमने
काट दी ज़िन्दगी अभाव के साथ
हम किनारे से दूर जा न सके
एक चितवन बँधी थी नाव के साथ
सर हथेली पे लेके बैठे हैं
कुछ कहे तो कोई लगाव के साथ
हमसे मिलिए तो आइने की तरह
प्यार टिकता नहीं दुराव के साथ
और क्या दाँव पर लगायें अब!
लग चुका सब तो पहले दाँव के साथ
प्यार काँटों में ढूँढ़ते हैं गुलाब
कहाँ जायेंगे इस स्वभाव के साथ!