भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक अनजान बिसुधपन में जो हुआ सो ठीक / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
एक अनजान बिसुधपन में जो हुआ सो ठीक | एक अनजान बिसुधपन में जो हुआ सो ठीक | ||
− | सोच किस- | + | सोच किस-किसका हो जीवन में, जो हुआ सो ठीक |
प्यार के एक मधुर क्षण में, जो हुआ सो ठीक | प्यार के एक मधुर क्षण में, जो हुआ सो ठीक | ||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
काँपती झील के दर्पण में जो हुआ सो ठीक | काँपती झील के दर्पण में जो हुआ सो ठीक | ||
− | आँसुओं | + | आँसुओं में दी बहा याद हमारी उसने |
कोई काँटा न रहा मन में, जो हुआ सो ठीक | कोई काँटा न रहा मन में, जो हुआ सो ठीक | ||
01:10, 8 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
एक अनजान बिसुधपन में जो हुआ सो ठीक
सोच किस-किसका हो जीवन में, जो हुआ सो ठीक
प्यार के एक मधुर क्षण में, जो हुआ सो ठीक
दोष होता नहीँ यौवन में, जो हुआ सो ठीक
हट गयी चाँद की आँखों से झिझक पिछली रात
काँपती झील के दर्पण में जो हुआ सो ठीक
आँसुओं में दी बहा याद हमारी उसने
कोई काँटा न रहा मन में, जो हुआ सो ठीक
कुछ कहीं भी न हुआ मैं तो क्या हुआ इससे!
और क्या होता एक क्षण में, जो हुआ सो ठीक
प्यार की राह में माना कि मिट गए हैं गुलाब
गंध तो रह गयी उपवन में, जो हुआ सो ठीक