(नया पृष्ठ: जीतने की अगरचे आस नहीं मैंने छोड़ा मगर प्रयास नहीं तू भी पारो कहा…) |
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) |
||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | ||
+ | |संग्रह=सुबह की दस्तक / वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
+ | <poem> | ||
जीतने की अगरचे आस नहीं | जीतने की अगरचे आस नहीं | ||
मैंने छोड़ा मगर प्रयास नहीं | मैंने छोड़ा मगर प्रयास नहीं | ||
पंक्ति 20: | पंक्ति 27: | ||
कोई भी मेरे आस पास नहीं | कोई भी मेरे आस पास नहीं | ||
− | मन का | + | मन का राही भटकता फिरता है |
− | ऐ ‘अकेला’ कहीं निकास | + | ऐ ‘अकेला’ कहीं निकास नही |
+ | </poem> |
18:46, 17 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण
जीतने की अगरचे आस नहीं
मैंने छोड़ा मगर प्रयास नहीं
तू भी पारो कहाँ से दिखती है
मानता हूँ मैं देवदास नहीं
कोकाकोला है इसमें तेरी क़सम
रम या व्हिस्की भरा गिलास नहीं
तेरे जाते ही बुझ गए चेहरे
कौन ऐसा है जो उदास नहीं
छन्द-लय-मुक्त उनकी रचनाएं
जैसे तन पर कोई लिबास नहीं
छीन लूँ जाम और का या रब
ऐसी भड़के कभी भी प्यास नहीं
गुफ़्तगू किससे कर रहा हूँ मैं
कोई भी मेरे आस पास नहीं
मन का राही भटकता फिरता है
ऐ ‘अकेला’ कहीं निकास नही