भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यहां सब कुशल‍-मंगल है / मुत्तुलक्ष्मी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुत्तुलक्ष्मी }}{{KKAnthologyDeshBkthi}} {{KKCatKavita‎}}<poem>समूचॆ फर्श …)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=मुत्तुलक्ष्मी
 
|रचनाकार=मुत्तुलक्ष्मी
}}{{KKAnthologyDeshBkthi}}
+
}}
 
{{KKCatKavita‎}}<poem>समूचॆ  फर्श  पर  झड़कर  
 
{{KKCatKavita‎}}<poem>समूचॆ  फर्श  पर  झड़कर  
 
सॊह  रहॆ  हैं  
 
सॊह  रहॆ  हैं  

11:33, 2 जनवरी 2015 के समय का अवतरण

समूचॆ फर्श पर झड़कर
सॊह रहॆ हैं
पिछवाड़े कॆ सहजन कॆ फूल
सहॆज‌ कर रखी
अल्प बचत की तरह‌
जिसे
खर्च खरने का मन न करता ;
आँगन भी है जॊ खुशनुमा रहता था
बच्चॊ की खिल खिलाहट सॆ
जूही की महक सॆ गमकता

गैर मौजूद व्यक्ति का नाम लिखा
नाम पट लटक रहा है किवाड़ पर‌
नम्बर उकॆरा द्वार
जॊह रहा है बाट सभी का

पतॆ गांव दॆनॆ कॆ दौर मॆ
नदारद है दॊनॊ ऒर
गमी खुशी की खबरॊ वाला
पत्राचार

यदि कौए
किसी दिन खाए
बलि अन्न की कृतज्ञता का
स्मरण करतॆ हुए
कॉव कॉव करे
उस घडी मे
संभव है यहाँ
किसी का पदचाप पड़े
धूल हटाते हुए
उस दिन
मुमकिन है
कोई चिट्टी पत्री आए फिर से

हो सकता है
कलमे फिर जी उठे और
करे कुशल‍ मंगल की पूछताछ

मंगल कामना करने मे
कहाँ है भूल ?
आइए , हम भी अभ्यास करे
'यहां सब कुशल‍ मंगल है' लिखकर‌
हस्ताक्षर करने का |

अनुवाद डॉ. एच. बालसुब्रहमण्यम‌