भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बूँद-बूँद पानी / आशीष जोग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष जोग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> श्रावण ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
श्रावण की कृष्ण-वर्णी, | श्रावण की कृष्ण-वर्णी, | ||
− | पलकों में, | + | पलकों में, अलकों में, |
छलक-छलक जाता है, | छलक-छलक जाता है, | ||
बूँद-बूँद पानी! | बूँद-बूँद पानी! | ||
</Poem> | </Poem> |
16:25, 9 अप्रैल 2012 के समय का अवतरण
श्रावण की कृष्ण-वर्णी,
पलकों में, अलकों में,
छलक-छलक जाता है,
बूँद-बूँद पानी!
तूलिका के मृदुस्पर्शी,
रेशों में, केशों में,
झलक-झलक जाती है,
अनकही कहानी!
मरुथल की अनबुझी,
तृष्णा- वितृष्णा की,
तुष्टि-संतुष्टि का,
समाधान पानी!
सृष्टि के, समष्टि के,
मूल पंच तत्वों का,
प्राणधन चंचल मन,
कितना अभिमानी!
श्रावण की कृष्ण-वर्णी,
पलकों में, अलकों में,
छलक-छलक जाता है,
बूँद-बूँद पानी!