भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक रात में / अनिल जनविजय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल जनविजय |संग्रह=माँ, बापू कब आएंगे }} एक रात में कवि ...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अनिल जनविजय
 
|रचनाकार=अनिल जनविजय
|संग्रह=माँ, बापू कब आएंगे
+
|संग्रह=माँ, बापू कब आएंगे / अनिल जनविजय
 
}}
 
}}
  

08:34, 26 फ़रवरी 2008 के समय का अवतरण

एक रात में कवि

कितनी कविताएँ लिख सकता है


एक रात में कवि

कितनी बातें सोच सकता है


एक रात में कवि

कितने गाँवों, कितने शहरों, कितने देशों, कितनी दुनियाओं

के चक्कर लगा सकता है


एक रात में कवि

किन-किन लोगों को किस-किस तरह के पत्र लिख सकता है


एक रात में कवि

किस-किस के विरूद्ध किस तरह लड़ सकता है


क्या-क्या कर सकता है कवि

एक रात में ?