भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राही अकेला / जेन्नी शबनम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= जेन्नी शबनम }} Category:हाइकु <poem> 1 कोई ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
बेग़रज अपना
 
बेग़रज अपना
 
मानो सपना !
 
मानो सपना !
sanjh ka akash2
+
2
 
उदास स्वप्न
 
उदास स्वप्न
 
आसमाँ पे ठहरा
 
आसमाँ पे ठहरा
पंक्ति 49: पंक्ति 49:
 
साथ सपने मेरे,
 
साथ सपने मेरे,
 
काहे का डर !
 
काहे का डर !
-0-
+
</poem>
<poem>
+

17:10, 3 दिसम्बर 2014 के समय का अवतरण

1
कोई तो होता
बेग़रज अपना
मानो सपना !
2
उदास स्वप्न
आसमाँ पे ठहरा
दर्द गहरा !
3
अकेलापन
खोया है भोलापन
कलेजा ज़ख़्मी !
4
बेग़रज हो
कोई अपना तो हो
कहीं भी तो हो !
5
तन्हा जीवन
भीड़ में गुम, जीता
अकेलापन !
6
हम भी तन्हा
चाँद सूरज तन्हा
गले लग जा !
7
खुद से नाता
खुद से ही की बातें
अकेला मन !
8
मन ने रचा
मन का ताना- बाना
मन ही जाना !
 9
कैक्टस उगा
अकेलापन चुभा
कोई न जाना !
10
बहता रहा
दुःख का समंदर
जी के अन्दर !
11
हम अकेले
साथ सपने मेरे,
काहे का डर !