(इसी सदस्य द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatHaiku}} | {{KKCatHaiku}} | ||
+ | <poem> | ||
1 | 1 | ||
'''गर्म- चाय सी''' | '''गर्म- चाय सी''' |
17:15, 15 दिसम्बर 2019 के समय का अवतरण
1
गर्म- चाय सी
मनभावन चुस्की
प्रीत तुम्हारी।
2
सर्दी- सा दुःख
दो घूँट जिंदगी की
चाय है; चखो।
3
सर्द न होना
चाय की प्याली जैसे
अधर धरो।
4
मैं चाय- प्याली
तू प्लेट हलुए की
जीवन बर्फ।
5
सर्द हैं रातें
चाय की प्याली बन
मिठास घोलो।
-0-