(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> व...) |
|||
| (इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
| पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर | |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर | ||
}} | }} | ||
| + | {{KKCatKavita}} | ||
| + | {{KKCatGeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
| − | |||
विश्व के उस पार की, कवि कौन है जो आज गाता ? | विश्व के उस पार की, कवि कौन है जो आज गाता ? | ||
| पंक्ति 22: | पंक्ति 23: | ||
टिक सकीं बातें अरे क्या खोखलीं जो सब तरफ़ से | टिक सकीं बातें अरे क्या खोखलीं जो सब तरफ़ से | ||
आज कण-कण ढह चुका है, कौन जो उसको उठाता ? | आज कण-कण ढह चुका है, कौन जो उसको उठाता ? | ||
| − | 1944 | + | |
| + | '''रचनाकाल: 1944 | ||
| + | </poem> | ||
23:42, 30 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
विश्व के उस पार की, कवि कौन है जो आज गाता ?
सुन न पड़ती अब अलंकृत रीति-कवि की और वाणी,
मिट चुकी बीते युगों की ईश की कल्पित कहानी,
विश्व ने नव-भावनाओं से नया जीवन रचा है ;
अब विगत युग-भव्यता की, कवि दुहाई दे न पाता !
आज नव-नव गीत मेरे, आज नव-नव गीत जग के
आज नवयुग, आज गतियुग आज हम बंदी न अग के
लुप्त होती हैं व्यथाएँ और खिलते फूल नव-नव
अब न जीवन में अधूरे छोड़ जग अरमान जाता !
झूठ, मिथ्या-कल्पनाओं का नहीं है अब ठिकाना
मिट चुकी हैं पूर्ण जड़ से, अब न उनका है बहाना,
टिक सकीं बातें अरे क्या खोखलीं जो सब तरफ़ से
आज कण-कण ढह चुका है, कौन जो उसको उठाता ?
रचनाकाल: 1944