Last modified on 17 अप्रैल 2021, at 19:08

"नई सोच से / रामकिशोर दाहिया" के अवतरणों में अंतर

 
(इसी सदस्य द्वारा किये गये बीच के 4 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
मछलियाँ हम हैं
 
मछलियाँ हम हैं
 
आगी क्या! पानी का डर है !
 
आगी क्या! पानी का डर है !
दहरा१ नहीं
+
दहरा नहीं
 
मिले जीवन भर
 
मिले जीवन भर
 
डबरे रहे हमारे घर हैं
 
डबरे रहे हमारे घर हैं
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
 
कुछ देखें तनकर
 
कुछ देखें तनकर
 
कौन तोड़ते लोग कमर हैं!
 
कौन तोड़ते लोग कमर हैं!
 
-रामकिशोर दाहिया
 
  
 
टिप्पणी : दहरा- पानी के भराव का गहरा गड्ढा।
 
टिप्पणी : दहरा- पानी के भराव का गहरा गड्ढा।
            <poem>
+
 
 +
 
 +
-रामकिशोर दाहिया
 +
 
 +
</poem>

19:08, 17 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

भूँजी हुई
मछलियाँ हम हैं
आगी क्या! पानी का डर है !
दहरा नहीं
मिले जीवन भर
डबरे रहे हमारे घर हैं

ज्वालामुखी
खौलता भीतर
माटी आग भाप में पानी
लावा तरल
अवस्था नारे
दम घोंटू
सीमाएँ तोड़े
सरहद नहीं बनाई कोई
नई सोच से परछन पारे
आँसू किये
चीख में शामिल
गूँगों के वाचाली स्वर हैं

वातावरण
पकड़कर मुसरी
भींचे और लगाकर टिहुँनी
प्राणों के भी
सहकर लाले
सुखसागर के
भ्रम को लेकर
उलटी तेज धार को चीरें
वही हौंसले पुरखों वाले
चलो चलें
कुछ देखें तनकर
कौन तोड़ते लोग कमर हैं!

टिप्पणी : दहरा- पानी के भराव का गहरा गड्ढा।


-रामकिशोर दाहिया