भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"समुद्री मछुआरों का गीत / कुमार अनुपम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अनुपम |संग्रह= }} <Poem> हमारी रोटी है समुद्र ह...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{KKGlobal}}
+
{{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=कुमार अनुपम  
 
|रचनाकार=कुमार अनुपम  
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
हमारी रोटी है समुद्र
 
हमारी रोटी है समुद्र

03:04, 2 जून 2010 के समय का अवतरण

{

हमारी रोटी है समुद्र
हमारी पोथी है समुद्र

हमारे तन में जो मछलियाँ
समुद्र की हैं
हमारे जीवन में जो रंग विविध
समुद्र के हैं

धैर्य और नमक है
हमारे रक्त का रास्ता

हवा ओ हवा
कृतज्ञ हैं
विपरीत हो तब भी

आकाश ओ आकाश
कॄतज्ञ हैं
छेड़े हो असहयोग तब भी

पानी ओ पानी
कृतज्ञ हैं
छलक रहे हो ज़्यादा फिर भी

हवा का सब रंग देखा है
आकाश का देखा है रंग सब
पानी का सब रंग देखा है

मरी हुई मछली है हमारा सुख

सह लेंगे
मौसम का द्रोह

एक मोह का किनारा है हमारा
सजगता का सहारा है
रह लेंगे लहरों पर
हम अपनी साँसों के दम पर जिएंगे
जैसे जीते हैं सब

अपने भीतर के समुद्र का भरोसा है प्रबल।