भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बसन्त / केदारनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ सिंह }} <poem> और बसन्त फिर आ रहा है शाकुन्त...)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=केदारनाथ सिंह
+
|रचनाकार=केदारनाथ सिंह
}}
+
|संग्रह=यहाँ से देखो / केदारनाथ सिंह  
 
+
}}{{KKAnthologyBasant}}
<poem>
+
{{KKCatKavita}}
 +
<Poem>
 
और बसन्त फिर आ रहा है
 
और बसन्त फिर आ रहा है
शाकुन्तला का एक पन्ना
+
शाकुन्तल का एक पन्ना
 
मेरी अलमारी से निकलकर
 
मेरी अलमारी से निकलकर
 
हवा में फरफरा रहा है
 
हवा में फरफरा रहा है

19:12, 28 मार्च 2011 के समय का अवतरण

और बसन्त फिर आ रहा है
शाकुन्तल का एक पन्ना
मेरी अलमारी से निकलकर
हवा में फरफरा रहा है
फरफरा रहा है कि मैं उठूँ
और आस-पास फैली हुई चीज़ों के कानों में
कह दूँ 'ना'
एक दृढ़
और छोटी-सी 'ना'
जो सारी आवाज़ों के विरुद्ध
मेरी छाती में सुरक्षित है

मैं उठता हूँ
दरवाज़े तक जाता हूँ
शहर को देखता हूँ
हिलाता हूँ हाथ
और ज़ोर से चिल्लाता हूँ –
ना...ना...ना
मैं हैरान हूँ
मैंने कितने बरस गँवा दिये
पटरी से चलते हुए
और दुनिया से कहते हुए
हाँ हाँ हाँ...

(1964)