Last modified on 22 अगस्त 2010, at 19:03

"भेड़िये / मुकेश मानस" के अवतरणों में अंतर

 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=मुकेश मानस  
+
|रचनाकार=मुकेश मानस
}}
+
|संग्रह=काग़ज़ एक पेड़ है / मुकेश मानस  
 
+
}}  
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 +
 
भ्रम मत पालो
 
भ्रम मत पालो
 
कि वेद पुरान पढ़कर
 
कि वेद पुरान पढ़कर

19:03, 22 अगस्त 2010 के समय का अवतरण


भ्रम मत पालो
कि वेद पुरान पढ़कर
भेड़िये सभ्य हो जाएंगे

भ्रम मत पालो
कि सभ्य भेड़ियों के नाखून
अपनी आदत भूल जाएंगे

भ्रम मत पालो
कि भेड़िये तुम्हारी व्यथा सुनकर
पिघल जाएंगे

भ्रम मत पालो
कि विकास के क्रम में
भेड़िये ख़त्म हो जाएंगे

सच यही है
कि भेड़िये कभी ख़त्म नही होते
भेड़िये हर समय और हर जगह होते हैं
और सभी भेड़िये हिंस्र होते हैं
बस उन्हें रहता है
सही वक़्त और मौक़े का इंतज़ार


रचनाकाल : 2000