भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कमल के फूल / भवानीप्रसाद मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भवानीप्रसाद मिश्र }} <poem> फूल लाया हूँ कमल के। क्य...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=भवानीप्रसाद मिश्र
 
|रचनाकार=भवानीप्रसाद मिश्र
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
फूल लाया हूँ कमल के।
 
फूल लाया हूँ कमल के।
क्या करूँ‘ इनका,
+
क्या करूँ' इनका,
 
पसारें आप आँचल,
 
पसारें आप आँचल,
 
छोड़ दूँ;
 
छोड़ दूँ;

11:17, 16 मई 2014 के समय का अवतरण

फूल लाया हूँ कमल के।
क्या करूँ' इनका,
पसारें आप आँचल,
छोड़ दूँ;
हो जाए जी हल्का!
किन्तु होगा क्या
कमल के फूल का?

कुछ नहीं होता
किसी की भूल का-
मेरी कि तेरी हो-
ये कमल के फूल केवल भूल हैं-
भूल से आँचल भरूँ ना
गोद में इनका सम्भाले
मैं वजन इनके मरूँ ना!

ये कमल के फूल
लेकिन मानसर के हैं,
इन्हें हूँ बीच से लाया,
न समझो तीर पर के हैं।
भूल भी यदि है
अछती भूल है!
मानसर वाले
कमल के फूल हैं।