भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जो जले थे कल / राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
कवि: [[राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर']]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'
 +
|संग्रह=
 +
}}
 
[[Category:ग़ज़ल]]
 
[[Category:ग़ज़ल]]
[[Category:राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर']]
 
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
 
 
जो जले थे कल उन्हीं में था तुम्हारा घर मियां।
 
जो जले थे कल उन्हीं में था तुम्हारा घर मियां।
  

16:10, 24 मई 2009 के समय का अवतरण

जो जले थे कल उन्हीं में था तुम्हारा घर मियां।

सुधर जाओ वक्त कल ये दे न दे अवसर मियां।।


एक दिन सिर आपका भी फूटना तय मानिए।

मत थमाओ बालकों के हाथ में पत्थर मियां।।


मौज झम्मन की रही झटके हुसैनी ने सहे।

ज़िंदगी की राह में होता रहा अक्सर मियां।।


क्यों हिमाकत कर रहा है सच बयां करने की तू।

देखना टकराएंगे माथे से कुछ पत्थर मियां।।


पांव नंगे हैं, चले हम ग़र्म रेती पर सदा।

और कांधों पर सलीबों का रह लश्कर मियां।।


ढूंढ़ती मंज़िल रही पर घर नहीं जिसका मिला।

फिर भी चलता ही रहा दिल एक यायावर मियां।।