| अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान) | |||
| (एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
| पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
| |रचनाकार=अनिल जनविजय | |रचनाकार=अनिल जनविजय | ||
| }} | }} | ||
| + | {{KKCatNavgeet}} | ||
| <Poem> | <Poem> | ||
| दिन बीते | दिन बीते | ||
20:42, 26 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
दिन बीते
रीते-रीते
इन सूनी राहों पे
मिला न कोई राही
बना न कोई साथी
वन सूखे चाहों के
याद न कोई आता
न मन को कोई भाता
घेरे खाली हैं बाहों के
कलप रहा है तन
जैसे भू-अगन
दिन आए फिर कराहों के
(रचनाकाल : 2005)