भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इस एक बूंद / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखिका: [[महादेवी वर्मा]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:महादेवी वर्मा]]
+
|रचनाकार= महादेवी वर्मा
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
 
+
 
इस एक बूँद आँसू में
 
इस एक बूँद आँसू में
  

19:21, 24 जून 2009 के समय का अवतरण

इस एक बूँद आँसू में

चाहे साम्राज्य बहा दो

वरदानों की वर्षा से

यह सूना पन बिखरा दो

इच्छाओं की कंपन से

सोता एकांत जगा दो,

आशा की मुस्कुराहट पर

मेरा नैराश्य लुटा दो!


चाहे जर्ज़र तारों में

अपना मानस उलझा दो,

इन पलकों के प्यालों में

सुख का आसव छलका दो,

मेरे बिखरे प्राणों में

सारी करुणा ढुलका दो

मेरी छोटी सीमा में

अपना अिस्तत्व मिटा दो!

पर शेष नहीं होगी यह

मेरे प्राणों की क्रीड़ा,

तुमको पीड़ा में ढूँढा

तुममें ढूँढूगी पीड़ा