M.c.mishra (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: ऐसा कुछ भी नहीं जिंदगी में कि हर जानेवाली अर्थी पर रोया जाए | काँटो...) |
|||
| (3 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 12 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
| + | {{KKGlobal}} | ||
| + | {{KKRachna | ||
| + | |रचनाकार=कैलाश वाजपेयी | ||
| + | |संग्रह= | ||
| + | }} | ||
| + | {{KKCatKavita}} | ||
| + | {{KKCatGeet}} | ||
| + | <poem> | ||
ऐसा कुछ भी नहीं जिंदगी में कि हर जानेवाली अर्थी पर रोया जाए | | ऐसा कुछ भी नहीं जिंदगी में कि हर जानेवाली अर्थी पर रोया जाए | | ||
| − | काँटों | + | |
| + | काँटों बीच उगी डाली पर कल | ||
जागी थी जो कोमल चिंगारी , | जागी थी जो कोमल चिंगारी , | ||
वो कब उगी खिली कब मुरझाई | वो कब उगी खिली कब मुरझाई | ||
| − | याद न ये रख | + | याद न ये रख पाई फुलवारी | |
ओ समाधि पर धूप-धुआँ सुलगाने वाले सुन ! | ओ समाधि पर धूप-धुआँ सुलगाने वाले सुन ! | ||
ऐसा कुछ भी नहीं रूपश्री में कि सारा युग खंडहरों में खोया जाए |.... | ऐसा कुछ भी नहीं रूपश्री में कि सारा युग खंडहरों में खोया जाए |.... | ||
| + | |||
चाहे मन में हो या राहों में | चाहे मन में हो या राहों में | ||
हर अँधियारा भाई-भाई है , | हर अँधियारा भाई-भाई है , | ||
| पंक्ति 12: | पंक्ति 22: | ||
पर चन्दा को मन के दाग दिखाने वाले सुन ! | पर चन्दा को मन के दाग दिखाने वाले सुन ! | ||
ऐसा कुछ भी नहीं चाँदनी में कि जलता मस्तक शबनम से धोया जाये | | ऐसा कुछ भी नहीं चाँदनी में कि जलता मस्तक शबनम से धोया जाये | | ||
| + | |||
साँप नहीं मरता अपने विष से | साँप नहीं मरता अपने विष से | ||
| − | फिर मन | + | फिर मन की पीड़ाओं का डर क्या , |
जब धरती पर ही सोना है तो | जब धरती पर ही सोना है तो | ||
गाँव-नगर-घर-भीतर- बाहर क्या | | गाँव-नगर-घर-भीतर- बाहर क्या | | ||
प्यार बिना दुनिया को नर्क बताने वाले सुन ! | प्यार बिना दुनिया को नर्क बताने वाले सुन ! | ||
ऐसा कुछ भी नहीं बंधनों में कि सारी उम्र किसी का भी होया जाए | | ऐसा कुछ भी नहीं बंधनों में कि सारी उम्र किसी का भी होया जाए | | ||
| − | सूरज | + | |
| + | सूरज की सोनिल शहतीरों ने | ||
साथ दिया कब अन्धी आँखों का , | साथ दिया कब अन्धी आँखों का , | ||
जब अंगुलियाँ ही बेदम हों तो | जब अंगुलियाँ ही बेदम हों तो | ||
| − | दोष भला फिर क्या सूराखों का | | + | दोष भला फिर क्या सूराखों का | |
| − | अपनी कमजोरी को किस्मत ठहराने वाले सुन ! | + | अपनी कमजोरी को किस्मत ठहराने वाले सुन ! |
| − | ऐसा कुछ भी नहीं कल्पना में कि भूखे रहकर फूलों पर सोया जाए | | + | ऐसा कुछ भी नहीं कल्पना में कि भूखे रहकर फूलों पर सोया जाए |''' |
| + | </poem> | ||
23:56, 23 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
ऐसा कुछ भी नहीं जिंदगी में कि हर जानेवाली अर्थी पर रोया जाए |
काँटों बीच उगी डाली पर कल
जागी थी जो कोमल चिंगारी ,
वो कब उगी खिली कब मुरझाई
याद न ये रख पाई फुलवारी |
ओ समाधि पर धूप-धुआँ सुलगाने वाले सुन !
ऐसा कुछ भी नहीं रूपश्री में कि सारा युग खंडहरों में खोया जाए |....
चाहे मन में हो या राहों में
हर अँधियारा भाई-भाई है ,
मंडप-मरघट जहाँ कहीं छायें
सब किरणों में सम गोराई है |
पर चन्दा को मन के दाग दिखाने वाले सुन !
ऐसा कुछ भी नहीं चाँदनी में कि जलता मस्तक शबनम से धोया जाये |
साँप नहीं मरता अपने विष से
फिर मन की पीड़ाओं का डर क्या ,
जब धरती पर ही सोना है तो
गाँव-नगर-घर-भीतर- बाहर क्या |
प्यार बिना दुनिया को नर्क बताने वाले सुन !
ऐसा कुछ भी नहीं बंधनों में कि सारी उम्र किसी का भी होया जाए |
सूरज की सोनिल शहतीरों ने
साथ दिया कब अन्धी आँखों का ,
जब अंगुलियाँ ही बेदम हों तो
दोष भला फिर क्या सूराखों का |
अपनी कमजोरी को किस्मत ठहराने वाले सुन !
ऐसा कुछ भी नहीं कल्पना में कि भूखे रहकर फूलों पर सोया जाए |