Last modified on 21 मई 2011, at 01:23

"देश से प्यार / श्रीकृष्ण सरल" के अवतरणों में अंतर

(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीकृष्ण सरल }} <poem> जिसे देश से प्यार नहीं हैं जी...)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=श्रीकृष्ण सरल
 
|रचनाकार=श्रीकृष्ण सरल
}}
+
}}{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 +
[[Category:गीत]]
 
<poem>
 
<poem>
 
जिसे देश से प्यार नहीं हैं
 
जिसे देश से प्यार नहीं हैं

01:23, 21 मई 2011 के समय का अवतरण

जिसे देश से प्यार नहीं हैं
जीने का अधिकार नहीं हैं।

जीने को तो पशु भी जीते
अपना पेट भरा करते हैं
कुछ दिन इस दुनिया में रह कर
वे अन्तत: मरा करते हैं।
ऐसे जीवन और मरण को,
होता यह संसार नहीं है
जीने का अधिकार नहीं हैं।

मानव वह है स्वयं जिए जो
और दूसरों को जीने दे,
जीवन-रस जो खुद पीता वह
उसे दूसरों को पीने दे।
साथ नहीं दे जो औरों का
क्या वह जीवन भार नहीं है?
जीने का अधिकार नहीं हैं।

साँसें गिनने को आगे भी
साँसों का उपयोग करो कुछ
काम आ सके जो समाज के
तुम ऐसा उद्योग करो कुछ।
क्या उसको सरिता कह सकते
जिसमें बहती धार नहीं है ?
जीने का अधिकार नहीं हैं।