भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आ गयी किस घाट पर यह नाव दिन ढलते हुए / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
धार के साथी सभी मुँह फेर कर चलते हुए | धार के साथी सभी मुँह फेर कर चलते हुए | ||
− | तेरी आँखों से तेरे दिल का था कितना | + | तेरी आँखों से तेरे दिल का था कितना फ़ासिला! |
पर यहाँ एक उम्र पूरी हो गयी चलते हुए | पर यहाँ एक उम्र पूरी हो गयी चलते हुए | ||
01:38, 9 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
आ गयी किस घाट पर यह नाव दिन ढलते हुए!
धार के साथी सभी मुँह फेर कर चलते हुए
तेरी आँखों से तेरे दिल का था कितना फ़ासिला!
पर यहाँ एक उम्र पूरी हो गयी चलते हुए
हमने रख दी है छिपाकर इनमें दिल की आग भी
गुल नहीं होंगे कभी अब ये दिये जलते हुए
लाख दस्तक दें हवायें आके इस डाली पे आज
फूल जागेंगे नहीं आँखें मगर मलते हुए
तुझसे मिलने का किया वादा तो है उसने, गुलाब!
टल न जाए वह सदा को, दिन-ब-दिन टलते हुए