Last modified on 1 अप्रैल 2011, at 01:18

"शरद चाँदनी / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर

(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= स्वर्णधूलि / सुमित्र…)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत
 
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत
 
|संग्रह= स्वर्णधूलि / सुमित्रानंदन पंत
 
|संग्रह= स्वर्णधूलि / सुमित्रानंदन पंत
}}
+
}}{{KKAnthologySardi}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
शरद चाँदनी!
 
शरद चाँदनी!

01:18, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

शरद चाँदनी!
विहँस उठी मौन अतल
नीलिमा उदासिनी!

आकुल सौरभ समीर
छल छल चल सरसि नीर,
हृदय प्रणय से अधीर,
जीवन उन्मादिनी!

अश्रु सजल तारक दल,
अपलक दृग गिनते पल,
छेड़ रही प्राण विकल
विरह वेणु वादिनी!

जगीं कुसुम कलि थर् थर्
जगे रोम सिहर सिहर,
शशि असि सी प्रेयसि स्मृति
जगी हृदय ह्लादिनी!
शरद चाँदनी!