भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बात बोलेगी / शमशेर बहादुर सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
(3 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 5 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
कवि:[[शमशेर बहादुर सिंह]]
+
{{KKGlobal}}
[[Catagory:कवितायें]]
+
{{KKRachna
[[Catagory:शमशेर बहादुर सिंह]]
+
|रचनाकार = शमशेर बहादुर सिंह
 +
}}
  
*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=*=
+
<poem>
 +
बात बोलेगी,
 +
:हम नहीं।
 +
भेद खोलेगी
 +
:बात ही।
 +
 
 +
सत्य का मुख
 +
:झूठ की आँखें
 +
:क्या-देखें!
 +
 
 +
सत्य का रूख़
 +
:समय का रूख़ हैः
 +
अभय जनता को
 +
:सत्य ही सुख है
 +
:सत्य ही सुख।
 +
 
 +
दैन्य दानव; काल
 +
भीषण; क्रूर
 +
स्थिति; कंगाल
 +
बुद्धि; घर मजूर।
 +
 
 +
सत्य का
 +
:क्या रंग है?-
 +
पूछो
 +
:एक संग।
 +
एक-जनता का
 +
:दुःख : एक।
 +
हवा में उड़ती पताकाएँ
 +
:अनेक।
 +
 
 +
दैन्य दानव। क्रूर स्थिति।
 +
:कंगाल बुद्धि : मजूर घर भर।
 +
एक जनता का - अमर वर :
 +
एकता का स्वर।
 +
-अन्यथा स्वातंत्र्य-इति।
 +
</poem>

12:19, 20 जनवरी 2009 के समय का अवतरण

बात बोलेगी,
हम नहीं।
भेद खोलेगी
बात ही।

सत्य का मुख
झूठ की आँखें
क्या-देखें!

सत्य का रूख़
समय का रूख़ हैः
अभय जनता को
सत्य ही सुख है
सत्य ही सुख।

दैन्य दानव; काल
भीषण; क्रूर
स्थिति; कंगाल
बुद्धि; घर मजूर।

सत्य का
क्या रंग है?-
पूछो
एक संग।
एक-जनता का
दुःख : एक।
हवा में उड़ती पताकाएँ
अनेक।

दैन्य दानव। क्रूर स्थिति।
कंगाल बुद्धि : मजूर घर भर।
एक जनता का - अमर वर :
एकता का स्वर।
-अन्यथा स्वातंत्र्य-इति।