भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हैदराबाद और यू.एन. ओ. / शैलेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: शैलेन्द्र Category:कविताएँ Category:शैलेन्द्र ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ पेर...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकार: [[शैलेन्द्र]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=शैलेन्द्र
[[Category:शैलेन्द्र]]
+
}}
 
+
[[Category:गीत]]
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
  
  

01:30, 28 जून 2008 के समय का अवतरण


पेरिस ! रात सोलह सितंबर की,

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा सम्मिति

हैदराबाद का सवाल लेकर बैठी !


नवाब मुइन नवाज़ जंग ने अपील की--

दुहाई है रक्षा करो, घड़ी नहीं ढील की !

उठे रमास्वामी मुदलियार

ब्रिटिश सरकार के पुराने पेशकार

अब कांग्रेस के, प्रतिनिधि देश के !

बोले : राष्ट्र्संघ में हक नहीं हैदराबाद का

अवसर मत दो फ़रियाद का !

चक्र घटनाओं का ऎसा चला

मजबूरन करना पड़ा हमला

मिल-बाँटकर खाते तो क्या था

निज़ाम ग़ैर नहीं, अपना था !


फिर भी, निज़ाम के दोस्तों के दिल थे दहले से

कैडोगन तैयार थे पहले से !